CY न्यूज़

Wednesday, 20 July 2022

विम्स मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में मुख्य एवं दंत कैन्सर ’’ल्यूकोप्लेकिया’’ की सफल सर्जरी द्वारा अठतालीस वर्षीय मरीज सुनील वर्मा को दिया नया जीवन।

स्वस्थ भारत-आरोग्य भारत मिशन को आगे बढाते हुए प्रदेशवासियो विशेष रूप से पश्चिमी उ.प्र के मरीजो को पिछले एक दशक से विश्वस्तरीय प्रभावी उपचार एवं एडवान्स स्वास्थ्य सेवाऐ देने में विम्स सबसे आगे: डा.सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह।

विम्स मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में दाँतो एवं ओरल कैविटी की सभी बिमारियो एवं विभिन्न प्रकार के कैन्सर के सभी एडवान्स उपचार/सर्जरी उपलब्ध: डा.राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति।

मेरठ/गजरौला 20 जुलाई (CY न्यूज) राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के तत्वाधान में संचालित 750 बेडेड ’’विम्स मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के ’’दन्त एवं ओरल चिकित्सा’’ विभाग ने मुख एवं दाँतो के कैन्सर ’’ल्यूकोप्लेकिया’’ की आधुनिकतम सी.ओ.टू लेजर तकनीक द्वारा सर्जरी कर अडतालीस वर्षीय मरीज सुनील वर्मा को नया जीवन दिया। दन्त चिकित्सा विभाग की इस उपलब्धि पर वेंक्टेश्वरा समूह के चेमयरमैन डा.सुधीर गिरि ने प्रसन्नता जाहिर कर चिकित्सको की टीम को बधाई देते हुए पश्चिमी यू.पी के मरीजो को सस्ते, प्रभावी एवं विश्वस्तरीय उपचार की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। विम्स में दाँतो एवं मुख कैन्सर ’’ल्यूकोप्लेकिया’’ की सफल सर्जरी करने वाले सर्जन डा.प्रतीक माहेश्वरी एवं डा.प्रो मोहसिन बिलाल ने बताया कि यदि मुख एवं दाँतो के कैन्सर की जाँच द्वारा इसका पता प्रारम्भिक स्टेज में ही लगा लिया जाय, तो मरीज को एडवान्स तकनीक से सर्जरी कर बिल्कुल ठीक किया जा सकता है। सी.ओ.टू लेजर तकनीक इस प्रकार की सर्जरी की एडवान्स तकनीक है जसमें मरीज को बहुत कम रक्तस्त्राव के साथ-2 यह बिल्कुल दर्दरहित (पैन लेस) शल्य चिकित्सा है। उन्होने बताया कि विम्स मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल का दंत चिकित्सा विभाग दाँतो की सभी बिमारियो के सभी उपचार व सर्जरी के सबसे एडवान्स सेन्टर में से एक है। इस सफल कैन्सर सर्जरी पर टीम को बधाई देने वालो में कुलपति प्रो.पी.के भारती, कुलसचिव डा.पीयूष पाण्डे, मुख्य प्रबन्धक विम्स एम.ए चौधरी, डीन मेडिकल डा.संजीव भट्, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.एन.के कालिया, डा.ईकराम इलाही, विम्स के वरिष्ट सलाहाकार डा.आर.एन सिंह, डा.प्रताप सिंह, डा.राजेश सिंह, डा.राकेश यादव, अलका सिंह, ब्रजपाल सिंह, अरूण गोस्वामी एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment