मेरठ 06 जुलाई (CY न्यूज) जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल की अध्यक्षता में अपने प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ बाबा मनोहर नाथ के मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वृक्षारोपण किया गया। शालिनी अग्रवाल ने बताया कि जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री द्वारा मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। असंतुलित जनसंख्या पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर उन्होंने प्रदेश स्तर पर सशक्त महिलाओं को अपनी टीम में जोड़ कर उसे मजबूती प्रदान की है। आज उन सभी को नियुक्ति पत्र देने के साथ-साथ उनके हाथों वृक्षारोपण करवा कर इस बात की भी शपथ दिलाई गई कि वह ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाएंगी और सरकार से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने में हर स्तर पर अब पूरी कोशिश करेंगी। शालिनी अग्रवाल ने गुरु मां नीलिमा आनंद महाराज का और मुक्ता दीदी का सहृदय धन्यवाद दिया। जिन्होंने पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल के साथ उनकी महासचिव डैफोडिल और डी.पी.एस सेकेंडरी हाई स्कूल की ऑनर मंजू शर्मा, सचिव विमलेश शर्मा, अंजना गौतम, उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, गीतांजलि मोहपत्र, रेखा गोयल, मोनिका यादव आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment