Monday, 25 July 2022

साफ सफाई पर नगर पालिका का विशेष ध्यान।

मेरठ/सरधना 24 जुलाई (CY न्यूज) कोविड-19 महामारी के दो साल बाद कावड़ यात्रा आयोजित की गयी है, जिसके चलते सरधना दौराला गंग नहर पुल कांवड़ मार्ग पर लाइट साफ सफ़ाई व मोबाइल लाइट की व्यवस्था सरधना पालिका द्वारा की गयी है,  वही पूर्व चेयरमैन निज़ाम अंसारी ने कावड़ मार्ग पर जा कर साफ़ सफ़ाई का निरीक्षण किया। मौके पर आ रही समस्या का निदान भी कराया। पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी ने बताया की महाशिवरात्रि की तैयारी भी नगर पालिका ने शुरु कर दी हैं। उसी के साथ सरधना नगर पालिका लगातार नगर में साफ़ सफ़ाई को लेकर विशेष सतर्कता बरत रही है। इसी के साथ-साथ विभिन्न जयंती व त्यौहारो पर लगातार अध्यक्ष सबीला अंसारी व अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी द्वार विषेश सफ़ाई पर ध्यान दिया जाता रहा है। साथ ही महाशिवरात्रि के त्यौहार को देखते हुए महादेव मंदिर के आसपास नगर पालिका सरधना द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी मॉनिटरिंग अध्यक्ष/ई.ओ ने मौके पर जा कर सफ़ाई व्यवस्था देखी व दिशा निर्देश दिए। उसी के साथ नगर के वार्डों में भी सफ़ाई का अभियान चलाया जा रहा है। सरधना नगरपालिका लगातार नगर मे सफाई अभियान चला रही है। उसी के साथ पानी की व्यवस्था को भी चेक किया।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...