मेरठ 22 जुलाई (CY न्यूज) शुक्रवार को सी.बी.एस.ई बोर्ड परिणाम घोषित हुआ। जिसमें गोल्डन बेल्स चिल्ड्रन एकेडमी के छात्रों ने अच्छे अंक पाकर स्कूल का नाम रोशन किया। जिसमें 12वीं कक्षा में शालिनी राणा ने 96 प्रतिशत, रिया 90.2 प्रतिशत, सृष्टि गोस्वामी 88 प्रतिशत व फरीन ने 83 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया और साथ ही दसवीं की छात्रा मीरा यादव ने 96 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल का गौरव बढ़ाया। वही स्कूल के चेयरमैन अशोक गुप्ता ने सभी छात्रों को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और ऐसे ही मेहनत करके आगे बढ़ते रहने को कहा।


No comments:
Post a Comment