मेरठ 16 जुलाई (CY न्यूज) भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी को पार्टी ने राज्यसभा सांसद बनने के बाद बड़ी जिम्मेदारी दी है। वाजपेयी को पार्टी के संसदीय दल ने राज्यसभा में मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। इसकी सूचना राज्यसभा के सभापति को भेज दी गई है। गत दिनों डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं। आठ जुलाई को उन्होंने राज्यसभा सदस्य की शपथ ली। अब 18 जुलाई से प्रारंभ होने वाले संसद के मानसून सत्र को लेकर पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें राज्यसभा में भाजपा संसदीय दल का मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। उन्हें विधानसभा के पुराने अनुभवों को देखते हुए यह जिम्मेदारी मिली है। विधानसभा सदस्य होने के नाते वह कई बार भाजपा के मुख्य सचेतक रह चुके हैं। अब राज्यसभा में भी इस पद का निर्वहन करेंगे। पार्टी की ओर से सूचना जारी होने के बाद उन्हें बधाइयों का तांता लग गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment