मेरठ 12 जुलाई (CY न्यूज) रोटरी क्लब मेरठ संस्कार कि एक सभा ब्रॉड बीन होटल में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता आर.के भटनागर ने की। इस दौरान रिटायर्ड कमिश्नर मुख्य संरक्षक अश्वनी गुप्ता, क्लब के अध्यक्ष संजय शर्मा, क्लब के सचिव एस.के दीक्षित और अन्य सदस्य मौजूद रहे.। राजीव उर्फ जूनियर सनी देओल को रोटरी क्लब मेरठ संस्कार के द्वारा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया ओर उसकी जिम्मेदारी दी गई है। रोटरी क्लब मेरठ संस्कार के जो भी सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे वह राजीव ऑफ जूनियर सनी देओल के माध्यम से होंगे। उनको सभी लोगों ने बधाई दी। बधाई देने वालों में अतुल त्यागी, डा.गौरव पाठक, अमरीश कुमार, शशि प्रकाश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अजय शर्मा थे।


No comments:
Post a Comment