CY न्यूज़

Saturday, 23 July 2022

हर घर तिरंगा योजनान्तर्गत लाॅन्च किया गया हर घर तिरंगा मोबाईल ऐप।

प्रत्येक नागरिक अपने घर पर तिरंगा स्थापित कर उसकी सेल्फी ऐप के माध्यम से दर्ज कराये: सी.डी.ओ।


उत्कृष्ट 03 सेल्फियों को 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर किया जाएगा पुरस्कृत।

मेरठ 23 जुलाई (CY न्यूज) शनिवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी द्वारा हर घर तिरंगा योजनान्तर्गत हर घर तिरंगा मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया। ऐप लॉन्च करते समय मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कहा गया कि जनपद के प्रत्येक नागरिक द्वारा अपने घर पर तिरंगा स्थापित कर उसकी सेल्फी ऐप के माध्यम से दर्ज करायी जाये। यह भी कहा गया कि उत्कृष्ट 03 सेल्फियों को दिनांक 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर पुरस्कृत किया जायेगा।इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला सूचना अधिकारी व जिला युवा कल्याण अधिकारी उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment