CY न्यूज़

Friday, 1 July 2022

वरिष्ठ अधिवक्ता सुदेश त्यागी का हुआ निधन।

मेरठ 30 जून (CY न्यूज) मेरठ कचहरी के वरिष्ठ अधिवक्ता सुदेश त्यागी निवासी वेस्टर्न कचहरी रोड मेरठ का गुरुवार शाम लगभग 4 बजे निधन हो गया। उनकी निधन की खबर सुनते ही पूरी कचहरी में शोक लहर दौड़ पड़ी। अधिवक्ता सुदेश त्यागी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था। जिसके बाद दो दिन पूर्व दिल्ली से उन्हें मेरठ वापस रेफर कर दिया था। उन्होंने अपनी मृत्यु पश्चात अपनी पत्नी और एक पुत्र को छोड़ा है। उनकी निधन के बाद मेरठ बार एसोसिएशन व जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। और साथ ही बताया कि उनका निधन मेरठ कचहरी की अपूर्णीय क्षति है। उनके परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को सुबह 10 बजे सूरजकुंड पर किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment