रंजिशन में दिया गया वारदात को अंजाम।
खुर्जा 15 जुलाई (CY न्यूज) खुर्जा में नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद पहुंचे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, कोतवाली पहुंचकर डी.एम सी.पी सिंह और एस.एस.पी श्लोक कुमार सिंह ने जानकारी जुटाई। जानकारी के अनुसार खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेखपैन बाड़ा निवासी इदरीश (65) पुत्र अब्दुल गफ्फूर सुबह करीब पांच बजे नमाज पढ़ने के लिए मोहल्ला स्थित शेखपेन मस्जिद आए थे। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने आते ही उधर की तरफ गोलियां चला दी। एक गोली बुजुर्ग के सीने में जा लगी और दूसरी गोली हाथ में जा लगी, जिससे इदरीश की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। उन्होंने फोन पर के घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर सतर्कता के चलते मस्जिद के आसपास समेत अन्य स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की। वहीं मौके कई थानों की फोर्स को भी बुलाया गया। इसके साथ ही जिलाधिकारी सी.पी सिंह और एस.एस.पी श्लोक कुमार भी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने घटना को लेकर जानकारी जुटाई। एस.एस.पी बुलंदशहर श्लोक कुमार ने कहा कि रंजिशन गोली मारने का आरोप मृतक के बेटे ने लगाया है। अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
No comments:
Post a Comment