मेरठ 09 जुलाई (CY न्यूज) जगन्नाथपुरी में बाबा श्याम का संकीर्तन श्री मोरवी नंदन खाटू श्याम बल सेवा समिति द्वारा किया गया। जिसमे आमंत्रित भजन गायक भरत भारद्वाज, आरोही, कृष्णा भारद्वाज और रोहित कंसल के सुंदर भजनों की गंगा ने सब भक्तों का मन मोह लिया। बाबा श्याम का सुंदर श्रृंगार प्रशांत वर्मा छोटा खाटू धाम द्वारा किया गया।बाबा की सेवादारी मे हर्ष दुबे, यश शर्मा, केशव कुमार रहे। इस दौरान विशाल, अमित, मोहित, सुगम, निकुंज, गौरव आदि उपस्थित रहे। इस सुंदर कार्यक्रम के आयोजक अंजू अजय गोयल (गोयल सेफ वाले) रहे। मुख्य यजमान आकाश रहे।


No comments:
Post a Comment