Monday, 25 July 2022

ढिकियापुर ग्राम पंचायत में आबादी का ड्रोन से किया गया सर्वे।

ग्राम पंचायत ढिकियापुर में सर्वे करता ड्रोन।

औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 24 जुलाई (CY न्यूज) जनपद औरैया तहसील बिधूना ब्लाक सहार से जुड़े राजस्व ग्राम पंचायत ढिकियापुर व उससे जुड़े मजरा डेरा जोगी और कंचौसी कस्बा में रविवार को सर्वे ऑफ इंडिया की टीम द्वारा ड्रोन से पुरानी बसी आबादी में सर्वे कर घरों, गलियों एवं सार्वजनिक नाला-नाली, सड़क, स्कूल आदि की ड्रोन से रिकॉर्ड कर इलैक्ट्रिक नक्शा तैयार किया। जिसमें कस्बे की मुख्य इमारते कंचौसी रेलवे स्टेशन, इंटर कालेज, विद्यालय आदि शामिल हैं। लेखपाल पवन दीक्षित ने बताया है कि इस सर्वे में गांव की नई बसी बस्ती को नहीं जोड़ा गया है। पुरानी बसी बस्ती को ड्रोन से रिकॉर्ड कर घरोनी तैयार की जाएगी। ग्राम प्रधान राजू राठौर, सर्वे अधिकारी श्याम रजक, कमल भिवानी, मोहन चंद्र सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...