मेरठ 29 जुलाई (CY न्यूज) वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश की जिलाध्यक्ष और जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल द्वारा डैफोडिल वेलफेयर एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित विद्यालय में प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही साथ विद्यालय की सहायिका को भी वस्त्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। डैफोडिल ट्रस्ट की अध्यक्ष मंजू बाला शर्मा द्वारा बताया कि इस स्कूल में बहुत से निर्धन बच्चों की निशुल्क पढ़ाई में भी मदद की जाती है। साथ ही शालिनी अग्रवाल ने भी अपने द्वारा और अपनी वैश्य समाज की संस्था द्वारा सहयोग का आश्वासन दिया।

No comments:
Post a Comment