Saturday, 23 July 2022

हाथरस में भीषण हादसा।

डंपर ने छह कांवड़ तीर्थयात्रियों को रौंदा, मौत।


मुआवजे को लेकर गांव वालों ने लगाया जाम।

हाथरस 23 जुलाई (CY न्यूज) हाथरस जनपद में शुक्रवार देररात राष्ट्रीय राजमार्ग 93 पर एक डंपर ने कांवड़ तीर्थयात्रियों के दल को रौंद दिया। इस हादसे में पांच तीर्थयात्रियों की मौके पर और एक घायल तीर्थयात्री की मौत आगरा के अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। गंभीर रूप से घायल अन्य कांवड़ यात्री का इलाज आगरा में चल रहा है। यह सभी हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक जताया है। मृतकों की पहचान नरेश, रमेश, रणवीर सिंह, जबर सिंह और विकास के रूप में हुई है। एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। यह सभी लोग मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के बांगि खुर्द थाना उटीला के हैं। हादसे की सूचना मिलते ही आगरा जोन के ए.डी.जी राजीव कृष्ण और आई.जी अलीगढ़ भी मौके पर पहुंचे। ए.डी.जी ने बताया के दल के बाकी कांवड़ यात्रियों को ग्वालियर भेजने की व्यवस्था की जा रही है।हादसे के बाद परिजनों ने आगरा-ग्वालियर मार्ग पर जाम लगाकर मुआवजे के लिए हंगामा किया। जिसके बाद जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसके अलावा पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...