मेरठ 19 जुलाई (CY न्यूज) मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में चार छात्राओं की हालत अचानक खराब हो गई। छात्राओं की हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि छात्राओं को सिर व सीने में दर्द की शिकायत हुई थी जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ती चली गई। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से दो छात्राओं की गंभीर हालत देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में साथी छात्राओं ने बताया कि चार छात्राओं ने सुबह नहाने के बाद सिर और सीने में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ती चली गई। छात्राओं की हालत बिगड़ते देख विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें सी.एच.सी में भर्ती कराया। बताया गया कि गुंजन और सलोनी की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया है। बाकी दो छात्राओं का चिकित्सक उपचार कर रहे हैं। पूछताछ में छात्राओं ने बताया कि उन्होंने सुबह नाश्ते में पकौड़ी खाई थी जिसके बाद वे नहाने चली गई। नहाने के बाद से ही उन्हें सिर और सीने में दर्द की शिकायत होने लगी। वहीं चिकित्सक फूड प्वाइजनिंग होने से इनकार कर रहे हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment