मेरठ 22 जुलाई (CY न्यूज) प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी शुक्रवार को मेरठ पहुंचे। उन्होंने पहले सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद कैली खरखौदा में प्राइमरी स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को नमन किया। दोनों मंत्रियों से सर्किट हाउस में प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डा.सोमेंद्र तोमर, राज्यमंत्री पंडित सुनील भराला, राज्य मंत्री संजीव सिक्का, एम.एल.सी डा.सरोजनी अग्रवाल, विधायक अमित अग्रवाल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के निवर्तमान क्षेत्रीय महामंत्री यासीन ने उनका स्वागत किया। सर्किट हाउस में मोमिन अंसार सभा का प्रतिनिधिमंडल मेराजउद्दीन अंसारी और फजल करीम के साथ राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी मिला और उन्हें बंद करो से संबंधित समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, ऊर्जा राज्यमंत्री डा.सोमेंद्र, तोमर, विधायक अमित अग्रवाल डी.एम दीपक मीणा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद तारिक समेत अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण के लिए खरखौदा पहुंचे। वहां पर आदर्श प्राइमरी स्कूल कैली और स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। कस्तूरबा विद्यालय में निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने बच्चों से बात की और पहाड़े सुने। ग्रामीणों की शिकायत पर कैली बस अड्डे पर में सार्वजनिक शौचालय में गंदगी मिलने पर मंत्री नाराज हुए और 15 दिन में सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद दोनों मंत्री स्मारक पहुंचे। यहां पर शहीदों को नमन करने के साथ ही राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय का भ्रमण किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना सर्किट हाउस पहुंचे कर उद्यमियों के साथ बैठक की। इस दौरान आई.आई.ए के चेयरमैन सुमनेश अग्रवाल समेत उद्यमियों ने समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment