मेरठ 11 अगस्त (CY न्यूज) गढ़ रोड पारस अस्पताल के सामने पारस अस्पताल एवं संयुक्त व्यापार समिति द्वारा संयुक्त रुप से आजादी के 75वे अमृत महोत्सव के उपलक्ष में तिरंगा उत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी नगर दिवाकर सिंह रहे। उन्होंने कहा की आजादी के 75वे महोत्सव पर प्रत्येक नागरिक को हर घर तिरंगा मुहिम के तहत अपने घर व प्रतिष्ठान पर तिरंगा लगाकर देश के प्रति सम्मान एवं प्यार प्रदर्शित करना चाहिए। संयुक्त व्यापार समिति के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने तिरंगे झंडे को लगाने को लेकर सभी नियमों के बारे में वहां मौजूद लोगों को अवगत कराया। ए.डी.एम सिटी द्वारा मौजूद लोगों को तिरंगा झंडा वितरित किया गया और साथ ही गढ़ रोड से गुजर रहे ई-रिक्शा टेंपो व अन्य वाहनों पर तिरंगा लगाया गया। इस मौके पर पारस हॉस्पिटल के डायरेक्टर डा.खिजर, संयुक्त व्यापार समिति के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, महामंत्री विपुल सिंघल, डा.कुंवर अनीस खान, अजबीर, डा.शाकिर अली, डा.फुरकान, अज़हर चौधरी, अमित मलिक, मजहर चौधरी, शानू, सिस्टर बिजी, फैजान, नाज़िर आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment