Sunday, 14 August 2022

75वीं वर्षगांठ कार्यक्रम के अन्तर्गत किया राष्ट्रीय ध्वज वितरण कार्यक्रम आयोजित।

मेरठ 13 अगस्त (CY न्यूज) उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद मेरठ के तत्वावधान में आजादी की 75वीं वर्षगांठ कार्यक्रम के अन्तर्गत स्काउट भवन मेरठ के मंडलीय कार्यलय में खादी और ग्रामोद्योग आयोग सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्ययम मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रेखा शर्मा (जिला मुखायुक्त) उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड द्वारा राजेश कुमार (निदेशक) को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा.गौरव पाठक (जिला सचिव) एवं डा.अंशु श्रीवास्तव (जिला कोषाध्यक्ष)  ने स्मृति चिन्ह देकर निदेशक व सहायक निदेशक को सम्मानित किया। उक्त कार्यक्रम में कनोहर लाल क.इंटर कालेज साकेत, दिगम्बर जैन इ.का.सदर मेरठ, एस.एस.डी.क.इ. का.बुढ़ाना गेट, मेरठ के स्काउट/गाइड को राष्ट्रीय ध्वज वितरण किया गया व हर घर तिरंगा अभियान के तहत लालकुर्ती मेरठ में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम का संचालन ज्योती शर्मा ने किया व सहयोगी के रूप में सोनू कुमार, संजय कुमार, सागर शर्मा एवं निखिल कुमार, मंडलीय कार्यलय खादी और ग्रामोद्योग आयोग से बोधराज  सहायक निदेशक, एन.के ढाका वशिष्ठ कार्यकारी, प्रशान्त शर्मा सहायक, तोता सिंह एम.टी.एस भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...