मेरठ 01 अगस्त (CY न्यूज) केसरिया हिंदू परिषद के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश शर्मा ने राष्ट्रीय प्रभारी अंकुर अग्रवाल की संस्तुति पर शालिनी अग्रवाल को केसरिया हिंदू परिषद महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है। शालिनी अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रभारी का आभार प्रकट किया और कहा कि वह समाज हित के लिए कार्य करेंगी। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर राधा सिंघल, नेहा गोयल, पूजा गुप्ता अग्रवाल, मंजू बाला शर्मा, प्रियंका शर्मा, रेनू सिंघल, डा.रश्मि बंसल, महिमा गुप्ता, हिमानी गुप्ता, पूनम गोयल, अनीता गुप्ता आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की और बधाई दी।


No comments:
Post a Comment