Wednesday, 10 August 2022

एस.टी.एफ ने पकडी हथियार बनाने के फैक्ट्री।


मेरठ 09 अगस्त (CY न्यूज) एस.टी.एफ ने थाना लिसाड़ी गेट पुलिस के साथ मिलकर हुमायूं नगर में एक हथियार बनाने के फैक्ट्री पकडी है। मौके से दो अभियुक्तों एक पिस्टल व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि एक मौके से फरार हो गया। एस.एस.पी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि हुमायू नगर में हथियार बनाने के फैक्ट्री चल रही थी। सूचना के आधार पर फैक्ट्री पर छापा मारकर राशिद निवासी आशियाना कालोनी व धोबी वाली गली निवासी आस मोहम्मद का गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 32 बोर की एक इटली मेड पिस्टल व हथियार बनाने के सामान बरामद किया है। जबकि फरार आमिर निवासी ऊंचा सद्दीक नगर की तलाश की जा रही है। 


No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...