दो घंटे का सफर पूरा करने में बहनों को लगे 5 घंटे।
मेरठ 12 अगस्त (CY न्यूज) रक्षाबंधन के मौके पर भाई-बहन के मिलन के बीच वाहनों का जाम अवरोध बन गया। जिसके चलते बहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रक्षाबंधन त्यौहार पर लोगों की भीड़ ऐसी उमड़ी कि सड़कों पर ट्रैफिक का कई गुना तक बढ़ गया। मेरठ दिल्ली रोड पर दोनों ओर से सुबह से ही वाहनों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई थी। दोपहर 12 बजे तक एन.एच-58 पर जाम के हालात बहुत बुरे हो गए। ऐसे ही हालात दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी देखे गए। जहां पर गुरुवार को कई किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लग गईं। इसके अलावा हापुड बिजली बंबा बाईपास और मेरठ हापुड रोड पर भी जाम से हालात खराब हो गए। वहीं महानगर के प्रमुख तिराहे.चौराहे भी जाम की गिरफ्त में थे। देर रात यातायात पुलिस व्यवस्था सुचारू कराने में जुटी रही। इतना ही नहीं, मेरठ दिल्ली हाइवे पर परतापुर बाईपास से लेकर मोदीनगर तक भीषण जाम की सूचना पर अतिरिक्त यातायात के सिपाहियों को भी मौके पर भेजा गया। आलाधिकारी भी जाम को खुलवाने के लिए दिशा-निर्देश देते रहे।

No comments:
Post a Comment