Sunday, 14 August 2022

जमीनी विवाद में भाई ने भाई को रात में मारी कुल्हाड़ी, गम्भीर रूप से घायल।

रात्रि में सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से चिचौली अस्पताल भेजा।

औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 13 अगस्त (CY न्यूज) जनपद औरैया थाना दिबियापुर कंचौसी चौकी क्षेत्र के गांव मधवापुर में शुक्रवार रात्रि ग्यारह बजे मान सिंह पुत्र राम नाथ बाथम उम्र 45 साल को सोते समय छोटे भाई नीतेश ने कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। सिर में गम्भीर चोट पहुंची  पीड़ित व गांव के लोगों की सूचना पर 112 व कंचौसी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घायल को एम्बुलेंस से सौ सैय्या चिचौली अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हैं। शुक्रवार की दोपहर मान सिंह की बकरी ज्वार के खेत में घुसकर नितेश की फसल चर आई। जिस पर दोनों भाईयों में दोपहर में लड़ाई हुई थी। रात्रि में मौका पाकर नितेश ने अपने घर के बाहर सो रहे मान सिंह के सर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे मान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस संबंध थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया है कि मामले की तहरीर मिली है। मामले की जांचकर कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...