मोदीनगर 20 अगस्त (CY न्यूज) वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व यू.पी.पी.सी.सी सदस्य दीपक शर्मा ने कहा कि भारत में दूरसंचार प्रौद्योगिकी एवं कंप्यूटर क्रांति के नायक, आधुनिक भारत के शिल्पकार, बहुमुखी सौम्य व्यक्तित्व के धनी, युग दृष्टा भारत रत्न, भारत के पूर्व यशस्वी प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 78 वी जयंती के पावन अवसर पर शत-शत नमन। साथ ही मैं इस पावन अवसर पर यह स्मरण करके अत्यंत ही गौरवान्वित महसूस करता हूं कि जब भी मुझे ऐसे विराट व्यक्तित्व के धनी महापुरुष से मिलने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ था। तब तब मुझ में एक नई उर्जा व सकारात्मक अनुभूति का संचार हुआ था। इस प्रकार की पावन स्मृतियां जीवन पर्यंत मुझे राष्ट्र सेवा करने की प्रेरणा देती रहेंगी।

No comments:
Post a Comment