Sunday, 14 August 2022

रूद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी में आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान तिरंगा रैली का हुआ आयोजन।

 

मेरठ 13 अगस्त (CY न्यूज) रूद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी नानपुर हापुड़ में आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कॉलिज के सभी छात्र-छात्राओं ने ग्राम ललियाना मेरठ में जाकर तिरंगा रैली निकाली। तिरंगा रैली का शुभारम्भ संस्था के प्राचार्य डा.गंगादास सिंह ने तिरंगा लहराकर किया। रैली में छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकगणों एवं संस्था के कर्मचारियों ने देश भक्ति के गीत पर उत्साहपूर्वक चलते हुए रैली को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। तेज धूप के बावजूद भी छात्रों का उत्साह देखने लायक था। रैली पूरे ललियाना में घूमती हुई वापस कॉलिज रूद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी नानपुर हापुड़ पर आकर समाप्त हुई। रैली की समाप्ति के दौरान संस्था के प्राचार्य ने छात्रों को आजादी का महत्व समझाते हुए इस आजादी को कैसे पाया गया ये छात्रों को बताया। विद्यालय की ओर से रैली के मार्ग में सूक्ष्मजलपान की पर्याप्त व्यवस्था की गई। इस अवसर पर कॉलिज के डायरेक्टर डा.पवन तोमर, फार्मेशी के प्रधानाचार्य डा.जफर वसी, गुप्ता, विकास मोहन, डा.सरफराज आलम, अक्षय सिंह, विवेक स्वामी, कविता रानी शगुन, इरम राजपुत, करीना आदि उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...