CY न्यूज़

Monday, 15 August 2022

जैश-ए-मुहम्मद से जुड़ा आतंकी सैफुल्लाह गिरफ्तार।

यू.पी ए टी एस ने कानपुर से दबोचा।

लखनऊ 14 अगस्त (CY न्यूज) यू.पी ए.टी.एस ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मुहम्मद से जुड़े आतंकी हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला को कानपुर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह बीते दिनों गिरफ्तार किए गए आतंकी मुहम्मद नदीम से जुड़ा हुआ था और सोशल मीडिया पर उसकी फेक आई.डी बनाई थी। आतंकी सैफुल्ला ने स्वीकार किया कि वह नदीम को जानता है और दोनों एक ही आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद से जुड़े हुए हैं। सैफुल्ला वर्चुअल आई.डी बनाने में विशेषज्ञ है और इसी ने नदीम सहित कई पाकिस्तानी और अफगानिस्तानी आतंकियों को लगभग 50 आई.डी बनाकर दी थी। हबीबुल सोशल मीडिया के माध्यमों जैसे टेलीग्राम, वाट्सएप, फेसबुक मैसेंजर के जरिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बैठे हैंडलर्स से जुड़ा हुआ था। वह सोशल मीडिया पर बने ग्रुप में जेहादी वीडियो बनाकर भेजता था और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करता था।

No comments:

Post a Comment