मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) उप शिक्षा निदेशक कार्यालय, मेरठ पर एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत अयोजित होने वाली विभिन्न सांस्कृतिक व शैक्षिक गतिविधियों को कराने हेतु मंडल स्तरीय बैठक उप शिक्षा निदेशक आशुतोष भारद्वाज (नोडल अधिकारी) के कार्यालय पर संपन्न हुई। इन प्रतियोगिताओं में केंद्र द्वारा सहभागी राज्य के रूप में अरुणाचल प्रदेश व मेघालय आवंटित किया गया है। इन दोनों राज्यों की भाषा, साहित्य, भौगोलिक, सांस्कृतिक, विशभूषा, खानपान व सामान्य जानकारी माध्यमिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं को उपलब्ध कराकर फिर इन्ही विषयों पर विभिन्न प्रतोयोगिताएं कराने हेतु शिक्षा निदेशक माध्यमिक द्वारा निर्देशित किया गया है। इस बैठक मे मेरठ से डा.नारायण शरण, डा.गौरव पाठक व डा.मनु भारद्वाज प्रधानाचार्य, बागपत से रामनिवास प्रधानाचार्य, हापुड़ से डा.शैलेन्द्र कुमार, ग़ाज़ियाबाद से डा.विभा चौहान, लोकेश कुमार आदि मंडल प्रतिनिधियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं को कराने हेतु विद्यालयों का जनपद स्तरीय पूल बनाकर कराया जायेगा। सभी प्रतियोगिताये 20 सितम्बर तक पूर्ण कराने हेतु निर्णय लिया गया।

No comments:
Post a Comment