Monday, 15 August 2022

स्वतंत्रता दिवस से पहले दो जासूस गिरफ्तार।

पाकिस्तान भेज रहे थे सेना की गोपनीय जानकारी।

जयपुर (एजेंसी) 14 अगस्त (CY न्यूज) स्वतंत्रता दिवस से पहले राजस्थान पुलिस की खुफिया एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है। खुफिया एजेंसी ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी ने पाकिस्तानी हैंडलर को कई कंपनियों के सिम कार्ड मुहैया कराए थे। वहीं दूसरा सेना की गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान भेजता था। आरोपियों की पहचान भीलवाड़ा निवासी नारायण लाल गदरी (27) और जयपुर कुलदीप शेखावत (24) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि नारायण लाल गदरी पाकिस्तानी हैंडलरों को कई कंपनियों के सिम उपलब्ध करवाता था। जिनका इस्तेमाल पाकिस्तानी हैंडलर सोशल मीडिया अकाउंट चलाने के लिए करते थे। वहीं कुलदीप शेखावत पाकिस्तानी महिला हैंडलर के संपर्क में था। वह सेना के जवानों से सोशल मीडिया पर दोस्ती करता था। फिर उनके गोपनीय सूचना हासिल करता था। दोनों आरोपी पाकिस्तानी हैंडलर से जासूसी करने के लिए मोटी रकम ले रहे थे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...