CY न्यूज़

Thursday, 11 August 2022

अमेजन पे ने स्थानीय व्यापारियों के लिए स्मार्ट स्टोर प्रोग्राम का किया विस्तार।

नोएडा 10 अगस्त (CY न्यूज) अमेजन पे ने अपने अमेजन पे स्मार्ट स्टोर्स प्रोग्राम के माध्यम से टियर 2 टियर 3 शहरों के 18,000 कारोबारियों को शामिल किया है। अमेजन पे स्मार्ट स्टोर आफलाइन खरीदारी का एक नया अनुभव प्रदान करता है। यह ग्राहकों को आॅफलाइन स्टोर की खोज करने में मदद करता है और भुगतान के ढेरों विकल्पों के साथ सबसे किफायती कीमत पर प्रोडक्ट की पेशकश कर बिक्री में सुधार लाता है, यह आफलाइन लघु और मध्यम व्यवसायों (एस.एम.बी) खुदरा विक्रेताओं और छोटे व्यापारियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के अमेजन पे के प्रयास को मजबूती प्रदान करता है और उनके लिए विकास के नए अवसरों के द्वार खोलता है। इस पहल को लेकर बात करते हुए अमेजन पे रिवार्ड्स के डायरेक्टर गिरीश कृष्णन ने कहा, हमारी कोशिश है कि हम व्यापारियों और ग्राहकों को क्रेडिट की सुविधा प्रदान करते हुए उनके रोजाना के लेनदेन में आने वाली परेशानियों को कम करें और उन्हें अधिक से अधिक बचत करने का अवसर प्रदान करें। अमेजन पे उन ग्राहकों को आगे भी ऐसे इनोवेटिव सॉल्यूशंस प्रदान करता रहेगा जो बेहतर तरीके से आस-पास के स्टोर की खोज नो कॉस्ट ई.एम.आई, बैंक डिस्काउंट, बीमा जैसी वैल्यू एडेड सेवाओं, वारंटी आदि के साथ आफलाइन खरीदारी करना पसंद करते हैं। संध्या कोठारी संचालक गिजमो गैलेक्सी एंड सन सिस्टम मुंबई का कहना है, हम पिछले 10 महीनों से अमेजन पे का उपयोग कर रहे हैं और इससे हमें अपनी बिक्री में 25% का इजाफा करने में मदद मिली है। हमारे लगभग 60% ग्राहक भुगतान के लिए अमेजन पे को चुनते हैं, क्योंकि इसके साथ की गई खरीदारी तेज और अधिक सुविधाजनक होती है। इसके साथ ही यहां मिलने वाले इंस्टेंट रिवॉर्ड ग्राहकों को बहुत पसंद हैं। अमेजन पे आई.सी.आई.सी.आई बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ अमेजन पे स्मार्ट स्टोर्स प्रोग्राम की मदद से हम अपने ग्राहकों को बेहतर डील्स की पेशकश कर सकते हैं। हम सभी जानते हैं कि ग्राहक छूट और आॅफर को कितना पसंद करते हैं हम अमेजन पे की मदद से आसानी से ये आफर हासिल कर सकते हैं किसी अन्य भुगतान ऐप में इतना सहज और इंस्टेंट कैश बैक प्राप्त नहीं होता है अमेजन पे की बदौलत हम ग्राहकों की जरूरतों के आधार पर अपनी ओर से भी आॅफर पेश कर सकते हैं। नागेंद्र जैन स्टोर संचालक जीवन दीप एजेंसी उदयपुर राजस्थान बताते हैं, पिछले दो साल से अमेजन पे मेरा पसंदीदा भुगतान विकल्प रहा है 90% ग्राहक अमेजन पे के ट्रिपल बेनिफिट आॅफर से संतुष्ट हैं, जिसमें अमेजन पे इंस्टेंट कैशबैक नो-कॉस्ट ई.एम.आई बैंक आॅफर्स शामिल हैं ग्राहक खरीदारी के लिए अपने साथ नकद या क्रेडिट कार्ड लेकर आने की चिंता किए बिना विभिन्न प्रकार के भुगतान विकल्पों का उपयोग करना बेहतर मानते हैं आज, स्टोर पर होने वाले सभी ट्रांजेक्शन में से 40% अमेजन पे के माध्यम से होते हैं। वैष्णवी, स्टोर संचालक कृतिका इंटरप्राइजेज हैदराबाद का कहना है कि हम 2020 से अमेजन पे का उपयोग कर रहे हैं। ग्राहक अमेजन पे को अपने भुगतान विकल्प के रूप में चुनकर बेहद खुश हैं, क्योंकि इसकी मदद से किए गए भुगतान तेज और अधिक सुविधाजनक हैं साथ ही ग्राहकों को इंस्टेंट कैशबैक काफी पसंद आता है।

No comments:

Post a Comment