मेरठ 14 अगस्त (CY न्यूज) मेरठ में शनिवार देर रात यूपी पुलिस के सिपाही की मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर हुए हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कार के अनियंत्रित होकर पलटने से हुआ। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात मेरठ के थाना परतापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला शेर खान उर्फ जैनपुर निवासी अरुण कुमार वर्षीय पुत्र भूपेंद्र सिंह जोकि बुलंदशहर के थाना नरसैना में सिपाही था। बताया गया कि देर रात करीब 11:00 बजे वह अपनी कार से अपने घर के लिए निकला था। जैसे ही उसकी कार मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग-334 पर खरखौदा थाना क्षेत्र के नए गांव स्थित पुल पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर करीब 20 फुट नीचे गिर गई। जिसमें अरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस की मदद से अरुण कुमार को पहले खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया लेकिन हालत चिंताजनक होने के कारण बाद में उसे मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात्रि अरुण कुमार की मौत हो गई। हादसे की खबन सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment