CY न्यूज़

Sunday, 14 August 2022

भारतीय मतदाता संघ के बैनर तले तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।

मेरठ 13 अगस्त (CY न्यूज) भारतीय मतदाता संघ के बैनर तले तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब एक डीजे एक बुलडोजर 500 बाईक करीब 100 गाड़ी के काफिले के साथ सिवालखास विधानसभा के सरूरपुर खुर्द ब्लॉक, रोहटा ब्लॉक, जानी ब्लॉक, में से होकर गुजरी तिरंगा यात्रा मुख्यातिथि एम.एल.सी (विधायक) धर्मेन्द्र भारद्वाज रहे। वशिष्ठ अतिथि जिला सहकारी बैंक चैयरमेन मनिंदर पाल सिंह रहे, यूथ आइकन छोटी अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रूपल चौधरी एवं मुख्यातिथि व वरिष्ठ अतिथि मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, मंडल महामंत्री प्रदीप शर्मा, एवं ओ.बी.सी मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र प्रजापति, ब्रजेश चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव शर्मा सामुहिक रूप तिरंगा झंडा दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। तिरंगा यात्रा पर क्षेत्र के कई गांवों में फूलों की वर्षा हुई। इस शुभ अवसर पर हिमांशु त्यागी, लीलू शर्मा, योगेश गोस्वामी, भारतीय मतदाता संघ के महासचिव वैध‌ सुरेश पूनिया, राकेश रावत, नरेंद्र शर्मा अनितेश सैनी, विपिन सैनी और हजारों की संख्या में क्षेत्र के देवतुल्य सिवालखास विधानसभा के ग्रामवासी रहे युवाओं में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला और तिरंगा यात्रा करीब 51 किलोमीटर चलने बाद समापन भोला झाल पर हुआ। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने विचार रखे भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने विचार रखते हुए सभी तिरंगा यात्रा में आते हुते देवतुल्य कार्यकर्ताओं का वंदन, अभिनंदन, नमन व स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment