नई दिल्ली (एजेंसी) 11 अगस्त (CY न्यूज) जम्मू-कश्मीर में पांच साल बाद एक बार फिर उरी हमले जैसी साजिश की गई है। राजौरी में भारतीय सेना के ऑपरेटिंग बेस पर गुरुवार सुबह फिदायीन हमला करने की कोशिश की गई लेकिन इस हमले को नाकाम करते हुए दोनों हमलावरों को ढेर कर दिया गया है। इस आत्मघाती हमले में सेना के तीन जवान शहीद हो गए और 5 घायल हुए हैं। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में गुरुवार सुबह आत्मघाती हमलावरों ने आर्मी कैंप पर हमला कर दिया। राजौरी से सेना का परगल कैंप 25 किमी.की दूरी पर है। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए हैं। दोनों तरफ से चली गोलियों में सेना के तीन जवान भी शहीद हुए हैं। जम्मू जोन के ए.डी.जी.पी मुकेश सिंह ने ट्वीट करके बताया कि राजौरी के दारहाल इलाके के परगल में सेना के कैंप की बाड़ को किसी ने पार करने की कोशिश की। दोनों ओर से फायरिंग हुई। दरहाल पुलिस स्टेशन से 6 किमी. दूर स्थित दूसरी पार्टियों को भी आर्मी कैंप की ओर रवाना किया गया। उनके मुताबिक जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकवादी मारे गए और सेना के दो जवान घायल हुए। सेना के परगल कैंप पर सुबह हुए अटैक ने 2016 के उरी सैन्य शिविर पर हुए हमले के जख्मों को ताजा कर दिया है। उरी हमले के 10 दिन के अंदर भारतीय सैनिकों ने पी.ओ.के में घुसकर आतंकी शिविरों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। आर्मी कैम्प हमले को बुधवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में लगभग 12 घंटे चले ऑपरेशन से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकी लतीफ राथर समेत लश्कर-ए-तैयबा के तीन दहशतगर्दों को मार गिराया था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment