हापुड़ 10 अगस्त (CY न्यूज) रूद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी नानपुर हापुड़ में आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में "हर घर तिरंगा" थीम पर आधारित तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारम्भ कॉलेज प्राचार्य डा.गंगादास सिंह ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर ध्वज लहराकर किया। जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। तिरंगा रैली गढ़ रोड़ स्थित नानपुर गाँव में निकाली गई। जिसमें छात्र-छात्राओं का उत्साह देखने लायक था। गाँव के गणमान्य व्यक्तियों तथा गाँव प्रधान दिनेश ने रैली में भाग लेकर छात्र-छात्राओं का उत्साह बढाया। विद्यालय के सभी शिक्षकगण और कर्मचारियों ने रैली में अपना भावपूर्ण सहयोग दिया। नानपुर पुलिस चौकी के प्रभारी नवीन कुमार ने सुरक्षा प्रबन्ध में महत्वपूर्ण योगदान दिया। रैली की समाप्ति रूद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी नानपुर हापुड़ में हुई। प्राचार्य डा.गंगादास सिंह ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को तिरंगें का महत्व बताया। रैली के दौरान कॉलिज के द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए सूक्ष्म जलपान का भी प्रबन्ध किया गया। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर डा.पवन तोमर, फार्मेसी प्रधानाचार्य डा.जफर वसी, दीपक गुप्ता, विकास मोहन, शेंकी त्यागी, अंकित कुमार, हरजीत सिंह, विवेक स्वामी, हरेंद्र सिंह, शुभम भाटी, रिंकेश कुमार, मिथुन कुमार, अक्षय कुमार, कविता, मोनिका शर्मा, रुचि शर्मा, डा.पूनम तेवतिया, इरम राजपूत, शगुन, लवांशी, करीना चौधरी, एवम् अन्य सभी अध्यापक अध्यापिका उपस्थित रहें।

No comments:
Post a Comment