CY न्यूज़

Sunday, 14 August 2022

आजादी के अमृत महोत्सव पर सोशल ऑडिट द्वारा ग्राम पंचायत भरसेन बिकास खंड औरैया में निकाली गई तिरंगा यात्रा।

 

औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 13 अगस्त (CY न्यूज) सोशल ऑडिट ग्राम सभा द्वारा आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो सड़कों पर होते हुये विद्यालय मे समापन हुई। आजादी का अमृत महोत्सव पूरे राष्ट्र के साथ गांव कस्बा शहरों में देखने को मिल रहा। उसी कड़ी में आज सोशल ऑडिट ग्राम सभा की बैठक मे बड़े ही जोश के साथ हाथो में तिरंगा झन्डा लेकर राष्ट्र भक्त के नारे लगाते हुये। भारत माता की जय से पूरे ग्राम पंचायत को गुन्जायमान बना दिया। और बैठक मे जिला सोशल आडिट कोआर्डिनेटर बिधा सिंह सेंगर ने घर घर तिरंगा फहराने का लोगो को जागरूक किया। और रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया कहा की आजादी का अमृत महोत्सव मे जन-जन की सहभागिता सुनिशिचत कराने मे गांव मे गांव के नागरिक अहम भूमिका अदा करेंगे। सोशल ऑडिट ग्राम सभा की बैठक मे ब्लॉक कोआर्डिनेटर सरोवर कुमार, बी.आर.पी रवीन्द्र सिंह सेंगर, बी.आर.पी देवेश पाल, ग्राम प्रधान अनिल कुमार, पाल रोजगार सेवक आशीष कुमार, सोशल ऑडिट टीम के सदस्य छविनाथ सिंह, रीना यादव, उमेश कुमार, अरूण कुमार सिंह आदि सम्मानित ग्राम पंचायत के लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment