मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पूर्व जीत हासिल करने के लिये भाजपा ने यूपी में जाट कार्ड खेल दिया है। मुरादाबाद से ताल्लुक रखने वाले एम.एल.ए भूपेन्द्र सिंह चौधरी भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। जाट नेता को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष का सबसे कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वो सात सीटों को हासिल करना है। जो उसने 2019 के लोकसभा चुनाव में गंवा दी थी। कृषि कानून से नाराज चल रहे किसानों को मनाने के लिये भाजपा ने जाट चेहरे का बड़ा दांव चला है। बागपत से भाजपा के विधायक योगेश धामा का कहना है कि भूपेन्द्र चौधरी शुरू से ही संगठन ऐसे नेता माने जाते है जो गुटबाजी से परे रहते है। उन्होंने बताया वह 2012 में पश्चिमी उत्तर के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे। छ: साल तक पंचायती राज मंत्री है। उन्होंने बताया भूपेन्द्र चौधरी की छवि साफ सुथरी है। इस कारण से उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। जिसका परिणाम 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया वर्तमान समय में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान, पश्चिमी यूपी क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल है। इसके अतिरिक्त मंत्रियों में के.पी मलिक, लक्ष्मी नारायण चौधरी, सांसद सत्यपाल सिंह के अतिरिक्त 14 जिला पंचायत अध्यक्षों में 12 जाट है। 2024 के लोकसभा सभा में भाजपा भारी बहुमत से केन्द्र सरकार बनाएगी। बता दें 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा वेस्ट यूपी से सात सीटें हारी थी। जिसमें बिजनौर, नगीना, सहारनपुर, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा व रामपुर की सीटें शामिल थी। सभी जाट बाहुल्य क्षेत्र है जहां बीजेपी कमजोर पड़ी थी।

No comments:
Post a Comment