CY न्यूज़

Wednesday, 24 August 2022

मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ लखनऊ में गिरफ्तारी वारंट जारी।

लखनऊ 23 अगस्त (CY न्यूज) लखनऊ में सपना चौधरी के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। डांस का कार्यक्रम रद्द करने व टिकट का पैसा भी वापस नहीं करने के एक मामले में अदालत ने मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है। ए.सी.जे.एम शांतनु त्यागी ने मामले की अगली सुनवाई 30 सितंबर को नियत की है। 10 मई को इस मामले में अभियुक्ता सपना चौधरी ने आत्मसमर्पण किया था व अंतरिम जमानत की गुहार लगाई थी। अदालत ने अंतरिम जमानत मंजूर कर लिया था। फिर आठ जून को सपना चौधरी की नियमित जमानत अर्जी भी सर्शत मंजूर हुई थी। सोमवार को इस मामले में सपना समेत अन्य अभियुक्तों पर आरोप तय करने के मसले पर सुनवाई थी, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुईं।

No comments:

Post a Comment