CY न्यूज़

Monday, 8 August 2022

वैश्य समाज ने भाजपा नेता को जन्मदिन पर राखी बांधकर मांगा महिलाओं की सुरक्षा का वचन



मेरठ 08 अगस्त (CYन्यूज) वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश मेरठ जिला अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने अपने पदाधिकारियों के साथ भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा (प्रदेश संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ उ.प्र) का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। शालिनी अग्रवाल ने विनीत शारदा अग्रवाल को तिलक लगाकर और रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर महिलाओं की सुरक्षा का वचन मांगा और उनको सम्मान स्वरूप पटका और माला पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। भाजपा नेता शारदा  ने वचन दिया व सभी बहनों के साथ उनके सम्मान के लिये हमेशा खड़े रहेंगे, उत्तरप्रदेश के मुखिया योगी जी की प्राथमिकताओ में है  महिलाओं की सुरक्षा एवम सशक्तिकरण। उनके लिए भी बहनों की सुरक्षा सर्वप्रथम हैं। भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने भी उनको पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया और उनको शुभकामनाएं दी। जिला अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल के साथ नीतू गुप्ता ,आकांक्षा अग्रवाल ,नेहा गुप्ता,अंजली भाजपा मीडिया प्रभारी आलोक सिसोदिया हेमंत आदि भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment