मेरठ 12 अगस्त (CY न्यूज) विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप अंडर 20 में डबल पदक जीतकर आईं रूपल चौधरी के जैनपुर गांव स्थित आवास पर लगातार दूसरे दिन भी लोग स्वागत करने और बधाई देने उमड़े। रोहटा थाना प्रभारी पूरी टीम के साथ गांव जाकर रूपल चौधरी का स्वागत-सम्मान किया और बधाई दी। इस मौके पर थाना पुलिस की ओर से रूपल को तिरंगा भी भेंट किया। रोहटा थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह शुक्रवार को सुबह थाने से टीम के साथ रूपल चौधरी के आवास पर पहुंचे। बुके देकर स्वागत करने के साथ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप अंडर 20 में डबल पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी। रूपल चौधरी को बधाई देने और सम्मान करने के लिए सुबह से ही क्षेत्रवासियों का तांता लगा हुआ है। रालोद के वरिष्ठ नेता डा.राजकुमार सांगवान ने भी रूपल चौधरी को सम्मानित किया और बधाई दी। दूसरी ओर, जिला एथलेटिक्स एसोसिशन के सचिव अनु कुमार ने रूपल चौधरी के संघर्ष का जिक्र करते हुए गांव में सिंथेटिक ट्रैक की मांग की। कहा कि जहा पर वह अभ्यास करती थी, वह ग्राउंड भी छीन लिया। ग्रामीणों ने भी सिथेंटिक ट्रैक की विधायक गुलाम मोहम्मद से विधायक निधि से कराने की मांग की।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment