CY न्यूज़

Friday, 12 August 2022

भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी का देश के नागरिकों को दिया एक संदेश।

मेरठ 11 अगस्त (CY न्यूज) भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी का देश के नागरिकों के एक संदेश आजादी के अमृत महोत्सव पर जाति, धर्म एवं राजनीति को भूलकर राष्ट्र के लिए ‌संगठित होकर अखंड भारत की एकता को दर्शाते हुए, आइए हम सब हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले। उसी अभियान में मेरे द्वारा मेरठ की क्रांति धरा पर हर दिन इस हवन कुंड में एक छोटी सी आहूति तिरंगा वितरण। इस आहूति में मेरा साथ मंडल अध्यक्ष सरूरपुर खुर्द भाजपा पवन शर्मा, मंडल महामंत्री प्रदीप शर्मा अपनी कर्मठता से साथ दे रहे हैं। और मोदी और योगी के हाथों को मजबूत कर रहे हैं। और हर घर तिरंगा वितरण अभियान में पिछले कई दिनों से सरूरपुर, ईकडी, कक्केपुर, भूनि, करनावल, पथौली, जसड, दबथुवा, मैनापुठी, गोटका, डाहर, बहादुरपुर, गढ़ी, रतनगढी, सिवालखास विधानसभा के करीब 100 गांवों में करीब 10000 दस हजार राष्ट्रीय ध्वज वितरण कर कीर्तिमान स्थापित कर दिया। और भाजपा सरकार के हर घर तिरंगा अभियान को सफल कर दिखाया।

No comments:

Post a Comment