Sunday, 14 August 2022

वेंक्टेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में धूमधाम से मनाया आजादी का अमृत महोत्सव।देश की प्रगति में ही सबकी प्रगति है: डा.अजुंल गिरि-चेयरपर्सन।

 


मेरठ 13 अगस्त (CY न्यूज) दिल्ली-रूडकी बाईपास जटौली स्थित वेंक्टेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को 75वां स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन डा.अंजुल गिरि तथा प्रधानाचार्या संज्या वालिया ने स्कूल परिसर में राष्ट्रध्वज फहरा कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में कक्षा दस के छात्र यर्थात गिरि एवं शगुन ने आजादी का अमृत महोत्सव पर अपने भाव प्रकट करें तथा कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस पर देश भक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर स्कूल की चेयरपर्सन डा.अंजुल गिरि ने कहा कि आज के पावन दिवस पर हम सभी को यह संकल्प करना चाहिए कि देश की प्रगति में ही हमारी प्रगति है। उन्होने कहा कि सभी लोग अपने अंदर सेवा भाव पैदा करें इसीसे हमारा देश आगे बढेगा। उन्होने सभी अध्यापकगण एवं छात्रों को 75वें स्वतन्त्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कॉर्डिनेटर चारू डुडेजा, प्रीति बंसल, शैली तिवारी, रीटा शर्मा व समस्त अध्यापकगण का योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...