CY न्यूज़

Monday, 15 August 2022

भोजपुर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा ने निकाली तिरंगा रैली।


मोदीनगर 14 अगस्त (CY न्यूज) सौंदा रोड से महिला मोर्चा की भोजपुर मंडल अध्यक्ष अलका चौधरी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा की शुरुआत मोदीनगर के सौंदा रोड से की गई। तिरंगा यात्रा दिल्ली मेरठ मार्ग होते हुए मोदी मंदिर और उसके बाद गोविंदपुरी पहुंची। इस दौरान अलका चौधरी ने नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित स्वतंत्रता सेनानियों बलिदानयो एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर याद किया। युवाओं में राष्ट्रभक्ति का जज्बा एव देश के प्रति जोश और उमंग दिखाई दिया। तिरंगा यात्रा निकाल देश भक्ति की भावना पैदा की देशभर में 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। युवाओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारे लगाएं।तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से जागृति गुप्ता, शिवानी मित्तल, रिया चौधरी, नायरा शर्मा, कुसुम, सतीश चौधरी, गुलाब सिंह, चौधरी अनुज त्यागी, शेखर चौधरी, मुकेश चौहान, दौलत राम, जांगिड़, रोहित सक्सेना आदि सम्मिलित रहे।

No comments:

Post a Comment