मेरठ 07 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल के जिला अध्यक्ष व एंजेल्स एकेडमी मेरठ के मैनेजिंग डायरेक्टर यश राज गुप्ता ने दिल्ली में नितिन गडकरी (सड़क पर यातायात परिवहन मंत्री) से सामाजिक कार्यों के विषय में गहन चर्चा की। समस्याओं को नितिन गडकरी ने बड़े ही गंभीरता से सुना व उन पर विचार करने का आश्वासन दिया। यशराज की इस उपलब्धि के लिए एंजेल्स एकेडमी के चेयरमैन अनुराग गुप्ता, कीर्ति गुप्ता, प्रधानाचार्य श्वेता वर्मा व समस्त एंजेल्स परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी और उन्हें इस तरह की सामाजिक कार्य में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

No comments:
Post a Comment