मेरठ 03 अगस्त (CY न्यूज) युवा एकता सेवा समिति के मुख्य कार्यालय पर प्रदेश संयोजक वरूण कुशलेश शर्मा एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के.पी सिंह राणा के दिशा निर्देश पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अंकित शर्मा खेडा एव प्रदेश प्रभारी सोनू तानिया, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवम शर्मा द्वारा जनपद आगरा जिलाध्यक्ष किशन एवं समस्त आगरा जिले की टीम द्वारा संगठन के विरुद्ध कार्य करने पर संगठन की कोर कमेटी द्वारा आगरा जनपद की सम्पूर्ण कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भग किया गया। वही प्रदेश अध्यक्ष अंकित शर्मा खेडा ने बताया कि बहुत जल्द आगरा की नई कार्यकारिणी नवनियुक्त कर दी जायेगी।

No comments:
Post a Comment