मेरठ 04 अगस्त (CY न्यूज) श्रावण मास में जहां मंदिरों में पूजा पाठ करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। वहीं हिंदू केसरिया वाहिनी की महिलाओं ने गढ़ रोड स्थित अपना घर आश्रम में बुजुर्गो में खीर,फल वितरित किए। जिला अध्यक्ष सोनल विश्नोई ने बताया की समय-समय पर आश्रम आते रहेंगे। इससे आश्रम में रहने वाले बुजुर्गो को अकेलापन महसूस नही होता। वैश्य समाज की प्रदेश मंत्री सुरभि गुप्ता का सहयोग रहा। इस दौरान अनु अग्रवाल, गुंजन गर्ग, शालिनी गोयल, अनीता गुप्ता, उषा अरोड़ा, कनिका बिष्ट आदि ने भी बड़चढ़ कर हिस्सा लिया।

No comments:
Post a Comment