CY न्यूज़

Wednesday, 24 August 2022

भाजपा के नेताओं को कोपभाजन बने एसपी सिटी विनीत भटनागर !

व्यवहार को लेकर शासन में की गयी शिकायत।

मेरठ 24 अगस्त (CY न्यूज) बुधवार को शासन स्तर पर 31 अपर पुलिस अधीक्षकों को स्थानांतरण कर दिया गया। मेरठ में तैनात एस.पी विनीत भटनागर को गौतमबुद्ध नगर पी.ए.सी भेजा गया। जबकि सीतापुर में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष कुमार सिंह की तैनाती उनके स्थान पर की गयी है। विनीत भटनागर मेरठ में डेढ साल से मेरठ में तैनात थे। तैनाती के दौरान सोतीगंज वाहन कमेले की निष्पक्ष जांच करते रहे। इसमें कई पुलिसकर्मी व इंस्पेक्टर जांच में दोषी पाए गये। विनीत भटनागर के मेरठ से स्थानांतरण को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। सूत्रों की मानें तो वह भाजपा नेताओं ने शहर में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर उनकी शिकायत शासन में की गयी। यह भी कहा जा रहा है। एस.पी सिटी भाजपा नेताओं को फोन नहीं उठाते थे। पार्टी के कार्यकर्ताओं की बात को नहीं सुना जाता था। शासन से अधिकारियों की शिकायत करने का कोई पहला मामला नहीं है। पूर्व में मेरठ में तैनात रहे एस.एस.पी नितिन  तिवारी व एस.सी व सी.ओ की तक की शिकायत शासन से गयी। एस.एस.पी रहे राजेश पांडे भी शिकायत के आधार पर हटाए गये। अब देखना यह है। सीतापुर से स्थानांतरण हो आ रहे पीयूष कुमार सिंह शहर की कानून व्यवस्था को संभालते है।

No comments:

Post a Comment