मेरठ 14 अगस्त (CY न्यूज) जिले के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर-3 में तिरंगा पार्क के पास खेल रहे पेंटर के चार वर्षीय बेटे को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों को देखकर हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए दिल्ली रोड की तरफ फरार हो गए। पुलिस घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टर ने बच्चे की गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल रेफर कर दिया। घायल के पिता ने थाने में तहरीर दी है। माधवपुरम सेक्टर तीन निवासी शाहिद ने बताया कि वह टी.पी नगर में गाड़ियों पर पेंट करने का काम करता है। शनिवार रात उसका बेटा समद जो कि चार साल का है तिरंगा पार्क के पास खेल रहा था। तभी बाइक सवार दो युवक फायरिंग करते हुए पहुंचे। गोली बेटे समद के पैर में लग गई। फायरिंग की आवाज सुनकर बाहर आए लोगों को देखकर बदमाश हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। थाना ब्रह्मपुरी के कार्यवाहक प्रभारी नरेंद्र कसाना का कहना है कि लेनदेन के विवाद को लेकर मारपीट और फायरिंग हुई है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम ने कई जगह दबिश दी है। आसपास लगे सी.सी.टी.वी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment