मेरठ 24 अगस्त (CY न्यूज) सूरज कुंड रोड स्थित सरस्वती मंदिर मे श्री सरस्वती मंदिर सेवा समिति द्वारा श्री कृष्ण की छठी धूमधाम से मनाई गई। भक्तों द्वारा बधाई मंगल गीत गाए गए तथा यशोदा मैया के रूप में कंचन झा को सभी ने बधाई दी। कढ़ी चावल, फल, मिठाई का भोग लगाया गया तथा भक्तों को प्रसाद के रूप में बांटा गया। वैश्य समाज जिला अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, पूनम गोयल, सुषमा सिंघल, नीतू गुप्ता, प्रभा विश्नोई, मंजू गुप्ता, राधा सिंघल, मंजू, सिंगल, उषा, राखी बंसल, नीरा मित्तल सरोज आदि प्रमुख रही।

No comments:
Post a Comment