मेरठ 26 अगस्त (CY न्यूज) लड्डू गोपाल की छटी का आयोजन शुक्रवार को ब्रह्मपुरी स्थित संवाद फाउंडेशन के कार्यलय पर आयोजित किया गया। संवाद फाउंडेशन की संरक्षिका कौशल कौशिक की प्रेरणा से लड्डू गोपाल की छटी का आयोजन किया गया। हर्षोल्लास से मनाई गई छटी में महिलाओं ने भजन, कीर्तन के माध्यम से लड्डू गोपाल की महिमा का गुणगान किया और अपने भावों को लड्डू गोपाल के चरणों में समर्पित किया। तत्पश्चात कड़ी, चावल का लड्डू गोपाल को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर कौशल कौशिक, प्रशान्त कौशिक, सारंग शर्मा, सीमा, कल्पना, देवइच्छा जोशी, पुष्पा गांधी, प्रतिभा शर्मा, प्रभा, लता, कमलेश, शमलेष मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

No comments:
Post a Comment