CY न्यूज़

Saturday, 10 September 2022

अमेजॅन बिजनेस ने भारत में एम.एस.एम.ई को सशक्त बनाने के 5 साल पूरे किए।

नोएडा 09 सितंबर (CY न्यूज) सितंबर 2017 में शुरू किए गए अमेजॅन बिजनेस ने इस साल भारत में एम.एस.एम.ई को सशक्त बनाने के अपने पांच साल पूरे कर लिए हैं। पांच साल पूरे होने के मौके पर अमेजॅन बिजनेस ने संपूर्ण भारत में 12 से 18 सितंबर 2022 तक अपने स्मॉल बिजनस कस्टमर्स के लिए सप्ताह भर चलने वाले स्मॉल बिजनेस वीक के शुभारंभ की भी घोषणा की है। स्मॉल बिजनेस वीक शॉपिंग इवेंट के दौरान आईटी प्रोडक्ट, आफिस सप्लाई व फर्निशिंग मैंटेनेंस रिपेयर एवं आपरेशन्स प्रोडक्टं, सेफ्टी इक्विपमेंट और अन्य पर शानदार आफर पेश किए हैं। अमेजॅन बिजनेस के डायरेक्टर सुचित सुभाष ने इस घोषणा पर कहा, भारत में अपने कारोबार के बीते पांच वर्षों में अपने कस्टमर्स और एम.एस.एम.ई सेलिंग पार्टनर्स से मिले भरपूर समर्थन के लिए हम उनका आभार प्रकट करते हैं। हम बिजनेस कस्टमर्स की ओर से इनोवेशन को जारी रखेंगे और उन्हें सशक्त बनाने और उनके बिजनेस को अधिक कुशलता से चलाने के लिए नए प्रोडक्ट पेश करेंगे। हम भारत में अपनी पांचवीं वर्षगांठ मनाने के लिए अपने कस्टमर्स और सेलर पाटनर्स के साथ टॉप ब्रांडों की विभिन्न कैटेगरी के प्रोडक्टों की विशाल रेंज से चुने गए प्रोडक्टों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई डील्स और आॅफर्स के साथ जश्न मनाने जा रहे हैं। अमेजॅन बिजनेस ने पांच साल पहले भारत में बिजनस खरीद और बिक्री के तौर-तरीकों को बदलने के मिशन के साथ शुरूआत की थी। अमेजॅन बिजनेस ने तब से एम.एस.एम.ई कस्टमर्स को कुशल बनने और उनकी बिजनस खरीद की लागत कम करने में मदद करके उन्हें सशक्त बनाने का काम किया है, इन वर्षों में अमेजॅन बिजनेस ने सभी खरीद जरूरतों के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन बनाने के लिए 6.5 लाख सेलर्स के साथ 15 करोड़ से अधिक प्रोडक्ट पेश किए हैं। अमेजॅन बिजनेस का विशाल सलेक्शन, पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी प्राइसिंग, पैन-इंडिया डिलीवरी और सुरक्षित खरीद गारंटी एम.एस.एम.ई की खरीदारी की लागत और समय की बचत करने में मदद करते हैं। भारत में पिछले पांच वर्षों में अमेजॅन बिजनेस ने बिजनस खरीदारी को अधिक कुशल बनाने की दिशा में निरंतर काम किया है। जिससे फालतू खर्च को रोकने के लिए कस्टम अप्रूवल वर्कफ़्लो बनता है और एन.ई.एफ.टी/आर.टी.जी.एस जैसी बिजनेस भुगतान विधियों को उपयोग किया जाता है। अमेजॅन बिजनेस बिजनेस कस्टमर्स को थोक खरीदारी पर बचत करने के लिए क्वोट के लिए अनुरोध करने सक्षम बनाता है। यह कस्टमर्स को संभावित खरीद कुशलताओं पर जानकारी प्राप्त करने के लिए एक स्पेंड एनालिटिक्स टूल भी प्रदान करता है। आन-द-गो जैसी बिजनस फीचर्स तक सुविधाजनक एक्सेएस को सुगम बनाने के लिए अमेजॅन बिजनेस ने इस साल की शुरूआत में एंड्रॉइड और आई.ओ.एस आप्टिमाइज्ड-मोबाइल ऐप लॉन्च किया जिसे विशेष रूप से बिजनस कस्टमर्स के खरीद अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

No comments:

Post a Comment