CY न्यूज़

Tuesday, 20 September 2022

चोरी की 50 किग्रा लोहे की प्लेट के साथ तीन गिरफ्तार।

मेरठ 19 सितंबर (CY न्यूज) थाना सरधना पुलिस ने 50 किलोग्राम लोहे की प्लेट के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। थाना सरधना क्षेत्र में बोलेरो कार से आकर चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े बदमाशों में सभी बुढ़ाना मु.नगर के है। जिसमें आसिफ निवासी बुढान, सलमान बुढाना, समीर को पुलिस ने ईकडी रोड बाग के सामने से गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 50 किलोग्राम लोहे के प्लेट व बोलेरो कार को बरामद किया है। पकडे गये बदमाशों ने कई घटनाओं को कबूल किया है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।

No comments:

Post a Comment