मेरठ 22 सितंबर (CY न्यूज) सनी एंटरटेनमेंट ग्रुप का एक प्रोग्राम चेंबर ऑफ कॉमर्स रोडवेज के सामने वंदे मातरम देशभक्ति पर हुआ। जिसमें शहर के ऐसी शख्सियत को सम्मानित किया गया जो इंसानियत और मानवता के लिए काम करते है। इस कार्यक्रम में पीयूष कुमार सिंह (एस.पी सिटी मेरठ), दिवाकर सिंह (ए.डी.एम सिटी मेरठ) ने अमरजीत (पिंकी चिनयोटी) को सम्मानित इसलिए किया कि उन्होंने कावड़ मिले में एक बड़ा बवाल को होने से रोका था। इस कार्यक्रम में अमरजीत पिंकी चिनयोटी ने देशभक्ति पर अपने विचार रखें। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सनी एंटरटेनमेंट ग्रुप के चेयरमैन राजीव कुमार, संजय शर्मा, अलका चौधरी (समाज सेविका) आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment