मेरठ 16 सितंबर (CY न्यूज) भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लखनऊ में आयोजित हुआ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजी शादाब ने लखनऊ स्थित विश्वेश्वर्या हॉल में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। शिविर का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किया तथा भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने भी प्रशिक्षण शिविर को संबोधित किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके साथ ही प्रशिक्षण शिविर को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और मोर्चा के प्रभारी सलिल विश्नोई मोर्चा, सह प्रभारी अमित वाल्मीकि तथा प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने भी संबोधित किया। प्रशिक्षण शिविर में प्रमुख रूप से अंजुम निजामी, दिलशाद अहमद, दिलदार सैफी आदि शामिल रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...


No comments:
Post a Comment